Homeबिलासपुरबिलासपुर: सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन किया...

बिलासपुर: सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन किया अर्पित…

बिलासपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से भरतीय राजनीति के सितारा का अंत हो गया। आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर भाजपा नेत्री व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष आर विभा राव ने कहा कि स्व.सुषमा जी अपने राजनीतिक सफर में अनेक उतार चढाव देखे वे सदैव गरीबों के जीवन बेहतर बनाने हेतु कार्य करती रही वहीं महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रही वे सदैव हर वर्ग एवं तबके के उत्थान के लिए काम करती रही है उनके निधन से पुरा देश स्तब्ध है। उनकी भरपाई कर पाना असंभव है।

अन्नपूर्णा तिवारी ने कहा कि सुषमा स्वराज जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी, वे विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री का दायित्व बखुबी से निभाया। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए विश्व में भारत की आवाज बुलंद की विश्व में देश का नाम अनेक मुद्दों एवं विषयों में उठाकर भारत का नाम रोशन किया तथा अपना लोहा मनवाया। उनका असमय निधन हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है हम उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते है। इस मौके पर विभा राव, अन्नपूर्णा तिवारी, अरूणा दीक्षित, जयश्री अग्रवाल, संध्या चौधरी, नीरू बिष्ठ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts