Friday, May 1, 2026
Homeस्वास्थ्यएमडीएच मसालों में पाया गया हानिकारक बैक्टीरिया... अब सभी उत्पादों की होगी...

एमडीएच मसालों में पाया गया हानिकारक बैक्टीरिया… अब सभी उत्पादों की होगी जांच…

देश की प्रसिद्ध सब्जी मसाला कंपनी MDH के सांभर मसाले में बैक्टीरिया की शिकायत पाए जाने के बाद अब ब्रांड के सभी उत्पादों के सैंपल लिए जाएंगे और मसालों की जांच की जाएगी. ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन (AFDLHF) की तरफ से महाराष्ट्र अन्न और औषधि प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (FDA) की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, MDH मसाले के एक उत्पाद में साल्मोनेला मिलने की पुष्टि हुई है.

पत्र में लिखा है कि MDH के सांभर मसाले में कथित तौर पर साल्मोनेला बैक्टीरिया पाए जाने के बाद अमेरिका से इन मसालों की कम से कम तीन खेप वापस लौटा दी गई हैं. अमेरिका की फूड एंड ड्रग रेगुलेटर बॉडी FDA की तरफ से कराए गए कुछ टेस्ट के नतीजे सामने आने के बाद सैंपल की जांच कराने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र FDA से निवेदन किया गया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए MDH के सभी उत्पादों के सैंपल की तुरंत जांच की जाएं.

आपको बता दें कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा MDH ब्रांड के सांभर मसाला में साल्मोनेला बैक्टीरिया का पता चलने के बाद कंपनी ने मसाले के तीन लॉट वापस लौटा दिए थे. हाउस ऑफ स्पाइसेस (इंडिया) द्वारा वितरित उत्पाद की FDA द्वारा प्रमाणित लैब में जांच की गई तो उसमें साल्मोनेला के बैक्टीरिया पाए गए थे. जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights