Friday, March 13, 2026
Homeदेशबड़ी ख़बर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान, नहीं करेंगे मोटर...

बड़ी ख़बर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान, नहीं करेंगे मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध…तो क्या छत्तीसगढ़ में लागू होगा नए एक्ट?…

कांग्रेस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी बहुचर्चित नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध नहीं करेगी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से सीधे शब्दों में कहा है कि सैद्धांतिक तौर पर पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी. सोनिया गांधी ने यह भी कहा है कि इस कानून को लागू किए जाने के दौरान कोई गलत कार्रवाई होती है तो उसका विरोध अवश्य किया जाना चाहिए.

सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ की गई बैठक में सोनिया गांधी ने यह बात कही है. सोनिया गांधी ने यह बात ऐसे वक़्त में कही है जब नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू किए जाने को लेकर कांग्रेस शासित प्रदेश कश्मकश की स्थिति में नज़र आ रहे थे और कानून में परिवर्तन की पैरवी कर रहे थे. असल में, लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद सोनिया गांधी का फोकस सांगठनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने पर है. लिहाजा उन्होंने शुक्रवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की.

सूत्रों के अनुसार इसी बैठक में नए मोटर व्हीकल एक्ट पर पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया. सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्य प्रभारियों और प्रमुखों के साथ बैठक में उन्हें समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा है. उन्होंने चार प्रदेशों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस सरकारों के प्रदर्शन पर बल दिया.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights