Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने शहरों के आबादी क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने शहरों के आबादी क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फेक्ट्रियों की जांच के दिए निर्देश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में आयोजित जन चौपाल, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर और एसपी को शहरों की आबादी वाले क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री विश्वजीत मित्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों के पास पर्यावरण विभाग से अनुमति प्रमाण पत्र भी नहीं है लेकिन इन्हें बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2017 में ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु अधिसूचना जारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें गंभीरता से सुनी और पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ऐसी फैक्ट्रियों की जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts