Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़वारदात / नशे के सामान को लेकर हुआ विवाद, जेल के अंदर...

वारदात / नशे के सामान को लेकर हुआ विवाद, जेल के अंदर कैदी ने साथी को मारा ब्लेड

लहुलुहान कैदी को कराया गया अस्पताल में भर्ती 

पहले से तय कर रखा था प्लान, घात लगाकर किया हमला 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी की सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। एक कैदी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अरोपी कैदी ने पहले से इस हमले की प्लानिंग कर रखी थी। उसने ब्लेड को लकड़ी के टुकड़े में बांधकर हथियार तैयार किया था। उसने घात लगाकर हमल किया। इससे दूसरे कैदी की गर्दन और हाथ में गहरी चोटें आई हैं।कैदियों के बीच हो रहे इस झगड़े की चींख पुकार सुनकर अन्य कैदी और पुलिस के स्टाफ मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया।

चश्मदीदों के मुताबिक रंजीत सिंह जेल परिसर में घूम रहा था।  उसी समय आरोपी टीटू ने उसे घेरा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक टीटू और रंजीत सिंह के बीच कुछ दिन पहले नशे के सामान को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही रंजीत सिंह और टीटू के बीच दुश्मनी हो चुकी थी। रंजीत को बिलासपुर जेल से यहां शिफ्ट किया गया है। उसे सात साल की सजा मिली है। हमलावर टीटू भी चोरी के केस में सजा काट रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights