Friday, March 13, 2026
Homeदेशसर्वे / धोनी भारत में विराट और सचिन से ज्यादा लोकप्रिय, पुरुषों...

सर्वे / धोनी भारत में विराट और सचिन से ज्यादा लोकप्रिय, पुरुषों में मोदी और महिलाओं में मैरीकॉम टॉप पर

YouGov ने पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42000 लोगों का सर्वे किया

सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे और रतन टाटा 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर

महिलाओं में किरण बेदी (9.46%) दूसरे और लता मंगेशकर (9.23%) तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली. भारत में लोकप्रियता की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया। सर्वे के मुताबिक, पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15.66% और महिलाओं की श्रेणी में बॉक्सर मैरीकॉम 10.36% के साथ टॉप पर हैं।

सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे और रतन टाटा 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर सातवें और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं।

हस्ती कितने अंक मिले
1. नरेंद्र मोदी 15.66%
2. महेंद्र सिंह धोनी 8.58%
3. रतन टाटा 8.02%
4. बराक ओबामा 7.36%
5. बिल गेट्स 6.96%
6. अमिताभ बच्चन 6.55%
7. सचिन तेंदुलकर 5.81%
8. विराट कोहली 4.46%
9. शाहरुख खान 3.63%
10. जैकी चेन 3.44%

मलाला छठे नंबर पर

महिलाओं में मैरीकॉम के बाद किरण बेदी (9.46%) दूसरे और लता मंगेशकर (9.23%) तीसरे नंबर पर हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। वे इस सूची में 5.75% के साथ छठे स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल (5.53%) सातवें नंबर पर हैं।

1. मैरीकॉम 10.36%
2. किरण बेदी 9.46%
3. लता मंगेशकर 9.23%
4. सुषमा स्वराज 7.13%
5. दीपिका पादुकोण 6.35%
6. मलाला यूसुफजई 5.75%
7. मिशेल ओबामा 5.53%
8. प्रियंका चोपड़ा 5.11%
9. ऐश्वर्या राय 5.10%
10. सुष्मिता सेन 4.52%

अमेरिका के सबसे मशहूर टॉप-20 में दो भारतीय महिलाएंं और दो पुरुष

वहीं, अमेरिका के सबसे फेमस व्यक्तियों की टॉप-20 सूची में दो भारतीय पुरुष सलमान खान, अमिताभ बच्चन और दो महिलाएं प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय शामिल हैं। सलमान (0.47%) 17वें और अमिताभ (0.46%) 18वें नंबर पर हैं। जबकि महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा (0.52%) 18वें और ऐश्वर्या राय (0.41%) नंबर पर हैं।

वर्ल्ड टॉप-10 में मोदी अकेले भारतीय

YouGov की दुनिया के सबसे मशहूर टॉप-10 लोगों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वे इस लिस्ट में 4.8% के साथ छठवें नंबर पर हैं। शाहरुख खान और सलमान पहली बार लिस्ट में टॉप-20 में शामिल हुए। शाहरुख (2.2%) 16वें और सलमान (1.7%) 18वें नंबर पर हैं। वहीं, दुनिया में सबसे लोकप्रिय महिलाओं की बात करें, तो लिस्ट में टॉप-20 में दीपिका पादुकोण (2.8%) 13वें, प्रियंका चोपड़ा (2.8%) 14वें, ऐश्वर्या राय (2.7%) 16वें और सुष्मिता सेन (2.2%) 17वें नंबर पर हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights