Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगे 22 लाख, पूर्व...

छत्तीसगढ़ / पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगे 22 लाख, पूर्व मंत्री मोहले के भतीजे पर आरोप

जांजगीर जिले की घटना, भाजपा नेता की बहन से हुई ठगी 

मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया जुर्म

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर एक महिला से 22 लाख रुपए की ठगी की गई है। यह महिला जिले के भाजपा नेता निर्मल सिन्हा की बहन सुशीला सिन्हा है। ठगी करने वाले आरोपियों में पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले के भतीजे बृजेश का नाम भी शामिल है। बृजेश के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार इस मामले के आरोपी अभिजीत वैष्णव, सुचारिता बैष्णव, चमन माथुर, टंकेश्वर माथुर, बृजेश मोहले व तपन चटर्जी ने सुशीला सिन्हा से साल 2015 में संपर्क किया। आरोपियों ने झांसा दिया कि हाइवे पर वह उसे पेट्रोल पंप दिलवाएंगे। इसके एवज में 25 लाख रुपए की मांग की। साल 2018 तक आरोपियों ने सुशीला सिन्हा से 22 लाख रुपए ले लिए किंतु पेट्रोल पंप का एग्रीमेंट नहीं कराया। लिहाजा यह मामला थाने पहुंचा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts