Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रेल मंत्रालय ने जारी की स्वच्छता सर्वेक्षण सूची, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

रेल मंत्रालय ने जारी की स्वच्छता सर्वेक्षण सूची, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला दूसरा स्थान

बिलासपुर: रेलवे मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर देश के रेल मंडलों के स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची जारी की है। यह सूची रेल मंत्री ​पीयूष गोयल ने जारी की है। जारी सूची के अनुसार दूसरे स्थान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कब्जा जमाया है। वहीं अगर साल 2018 की सूची की बात करें तो बिलासपुर जोन का चौथा स्थान था। इस साल जारी सूची में पहले स्थान पर उत्तर रेलवे और तीसरे स्थान पर पूर्व मध्य रेलवे ने कब्जा जमाया है।

साथ ही रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की भी सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार जयपुर रेलवे स्टेशन को देश का सबसे स्वच्छ स्टेशन माना गया है। दूसरे पर जोधपुर और तीसरे पर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन का नाम है। हली बार स्वच्छ उपनगर श्रेणी भी बनाई गई है, जिसमें मुंबई का अंधेरी रेलवे स्टेशन पहले स्थान पर रहा। विरार को दूसरा और नायगांव को तीसरा स्थान मिला है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights