Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सरकार की नियत ही नही कि सभी लोगों...

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सरकार की नियत ही नही कि सभी लोगों को आरक्षण का लाभ मिले

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज राम पर हो रही सियासत और मंत्री रविन्द्र चौबे के बयान पर कहा कि चौबे जी राम में भी विभक्त करना चाह रहे हैं, राम एक हैं, और हम एक राम को जानते हैं। दशरथ पुत्र राम और रावण को मारने वाले राम को ही हम जानते और पूजते हैं, कांग्रेस के कई राम होंगे ये रविन्द्र चौबे बतायेंगे।

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरक्षण पर स्टे के विषय में कहा कि सरकार की नियत ही नहीं थी कि सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ मिले, हो सकता है कि उनके लोगों ने ही स्टे लगवाया हो।

वहीं विधानसभा में बार-बार गोडसे का जिक्र आने पर कौशिक ने कहा सीएम को सपने में गोडसे दिखाई दे रहें हैं, विधानसभा के दो दिनों के सत्र में गांधी जी से ज्यादा गोडसे पर चर्चा हुई सरकार के लोगों ने पूरे विषय को ही मोड़ दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights