Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यअब भाजपा ने किया टीवी डिवेट में नही जाने का ऐलान, भाजपा...

अब भाजपा ने किया टीवी डिवेट में नही जाने का ऐलान, भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने निर्देश जारी किया है कि अब से कांग्रेस के साथ भाजपा किसी भी टी.वी. डिबेट एवं अन्य संवाद में शामिल नहीं होगी। उन्होने कहा कि सत्ता के अहंकार में लगातार कांग्रेसी जिस तरह असत्य कथन और अभद्र आचरण कर रहे हैं, जिस तरह लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा, उसके विरोध में पार्टी ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि इसी तरह का फरमान पहले कांग्रेस ने जारी किया था, हालाकि कुछ समय बाद अब कांग्रेस के प्रवक्ताओं पर से यह बैन हटा लिया गया है, और उन्होने टीवी डिबेट में आना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का यह आदेश पूरे देश के लिए था। वहीं भाजपा ने यह ऐलान छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए किया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights