अंबिकापुर । सरगुजा का नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। यहां देश के पहले गार्बेज कैफे की तैयारी पूरी हो गई है। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव इस गार्बेज कैफे का शुभारंभ करेंगे।
अंबिकापुर के नए बस स्टैंड में गार्बेज कैफे शुरू किया जा रहा है। गार्बेज कैफे में एक किलो कचरा प्लास्टिक लाने पर भरपेट भोजन परोसा जाएगा।
नगर सैनिक ने लोगों को जागरूक करने इस गार्बेज कैफे की शुरुआत करने की योजना बनाई थी। अब ये सपना साकार हो गया है।


