Homeछत्तीसगढ़अब राशन कार्ड धारियों को सीएम भूपेश बघेल ने दिया दीवाली गिफ्ट,...

अब राशन कार्ड धारियों को सीएम भूपेश बघेल ने दिया दीवाली गिफ्ट, एक साथ दिया जाएगा दो म​हीने का चावल

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने जहां गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट दिया है वहीं, दूसरी ओर राशन कार्डधारियों को भी बड़ी सौगात दी है। सीएम भूपेश ने गुरुवार को ऐलान किया है कि राशन कार्डधारियों को दो माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल के निर्दशानुसार राशन कार्डधारियों को नवंबर और दिसंबर माह का चावल एक साथ दिया जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार सभी उचित मूल्य की दुकानों को निर्देश दिया गया है कि पर्याप्त भंडारण करें ताकि किसी भी उपभोक्ता को तकलीफ न हो। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की जनता इसे सरकार की ओर से दीवाली गिफ्ट मान रही है। सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन में प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts