Homeछत्तीसगढ़7th Pay Commission, सीएम बघेल का ऐलान, दिवाली में कर्मचारियों को मिलेगी...

7th Pay Commission, सीएम बघेल का ऐलान, दिवाली में कर्मचारियों को मिलेगी एरियर्स की दूसरी किश्त, बाजार रहेगा गुलजार

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल चित्रकोट में आज कई सभाओं को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने चित्रकोट चुनाव को कांग्रेस के लिए काफी अहम बताया।

मीडिया से रूबरू हुए बघेल ने राष्ट्रवाद पर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। बघेल कहते हैं कि भाजपा का राष्ट्रवाद उत्तेजक राष्ट्रवाद है जो विदेशों से आया है। गांधीजी का राष्ट्रवाद गंभीर राष्ट्रवाद है जिसे कांग्रेस मानती है।

सीएम बघेल ने रमन के राम वाले बयान पर भी पलटवार किया। सीएम ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ चुनाव के वक्त ही राम की याद आती है। भाजपा वोट के लिए राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है। बता दें रमन सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को आखिरी वक्त में राम की याद आ रही है। सीएम बघेल ने रमन के इसी बयान का जवाब दिया है।

दिवाली में कर्मचारियों को एरियर्स की दूसरी किश्त

पत्रकार्वार्ता के दौरान बघेल ने कर्मचारियों के एरियर्स के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिवाली में कर्मचारियों को एरियर्स की दूसरी किश्त मिलेगी। सीएम के मुताबिक हम सभी वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। इससे मंदी नहीं आएगी, बघेल के मुताबिक दिवाली में बाजार गुलजार रहेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts