Homeछत्तीसगढ़सीएम बघेल ने किया चित्रकोट उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा, रमन...

सीएम बघेल ने किया चित्रकोट उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा, रमन और अफसरों के नार्को टेस्ट की मांग

चित्रकोट, छत्तीसगढ़। चित्रकोट दौरे पर गए सीएम भूपेश बघेल ने उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है। उनके मुताबिक भाजपा नेताओं ने हार मान ली है, इसलिए वे चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं।

कवासी लखमा पर जीरम हमले में सांठगांठ करने के लग रहे आरोप पर सीएम ने कहा है कि मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके शासनकाल में रहे अफसरों का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए।

आदिवासियों को जेल से छोड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री के मुताबिक नई कमेटी बनाई गई है। आचार संहिता के चलते रिपोर्ट नहीं आ पाई है। जल्द ही रिपोर्ट आएगी और निर्दोष आदिवासियों को जेल से छोड़ा जाएगा। बड़े नक्सली सरेंडर कर रहे हैं जल्द ही नक्सलवाद खत्म होगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts