Homeछत्तीसगढ़परंपरागत वोटर्स का नाम काटा गया नाम, बीजेपी दावेदारों ने मतदाता सूची...

परंपरागत वोटर्स का नाम काटा गया नाम, बीजेपी दावेदारों ने मतदाता सूची पर उठाए सवाल

कवर्धा । नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का प्रकाशन कियाहै। मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे दावेदारों के होश तो उड़ ही गए हैं, साथ ही मतदाताओं को भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।

सबसे बड़ी गड़बड़ी मतदाताओं के नाम को लेकर हुआ है । जहां वार्डो में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता नजर आ रहे है, वहीं कई मतदाताओं का नाम बिना किसी सूचना के ही काट दिया गया है। वहीं कई मतदाताओं का नाम किसी अन्य वार्ड में जोड़ दिया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब दावेदार मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय वोटर्स से मिलने पहुंचे। इस पूरे मामले में भाजपा के दावेदार जहां इसे राजनीतिक षडयंत्रबता रहे हैं। वहीं कांग्रेस इसे निष्पक्ष बताते हुए सही होने का दावा कर रही है। जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि 2011 के जनसंख्या के आधार पूरा परिसीमन किया गया है इसलिए ऐसे हालात बने हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts