Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 19 हजार 33 क्विंटल धान सहित 63...

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 19 हजार 33 क्विंटल धान सहित 63 वाहन जब्त…अवैध परिवहन के 190 प्रकरण बनाए गए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में धान का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 63 वाहनों सहित 19 हजार 33 क्विंटल धान जब्त किया गया है। अवैध धान परिवहन के 190 प्रकरण बनाए गए है इनमें से एक प्रकरण पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। शेष प्रकरणों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लि पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। गत दिनों मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में राज्य के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए चेकपोस्ट बनाकर शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में चाकचैबंद व्यवस्था की गई है।

प्रदेश के कवर्धा जिले में सर्वाधिक 2 हजार 824 क्विंटल धान सहित 9 वाहन जब्त की गई है और अवैध धान परिवहन के 14 प्रकरण बनाए गए। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 178 क्विंटल धान, कांकेर में 479 क्विंटल धान, नारायणपुर में एक हजार 678 क्विंटल धान, सुकमा में 952 क्विंटल धान, बिलासपुर में 215 क्विंटल धान, जांजगीर-चांपा में एक हजार 58 क्विंटल धान, रायगढ़ एक हजार 870 क्विंटल धान, बालोद में एक हजार 282 क्विंटल धान, बेमेतरा में 171 क्विंटल धान, राजनांदगांव जिले में एक हजार 139 क्विंटल धान, धमतरी में 157 क्विंटल धान, गरियाबंद में 112 क्विंटल धान, महासमुन्द में 483 क्विंटल धान, बलरामपुर में एक हजार 308 क्विंटल धान, जशपुर में एक हजार 740 क्विंटल धान, कोरिया में 924 क्विंटल धान, सरगुजा में एक हजार 719 क्विंटल धान और सूरजपुर में 743 क्विंटल धान जब्त की गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts