Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/कोरोना वाइरस/ लाॅकडाउन में महिला अत्याचार पर लगाम लगाने चुप्पी तोड़ अभियान...

छत्तीसगढ़/कोरोना वाइरस/ लाॅकडाउन में महिला अत्याचार पर लगाम लगाने चुप्पी तोड़ अभियान का आगाज…

रायपुर। लाॅकडाउन में महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने राजधानी पुलिस ने ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ अभियान का शुभारंभ किया है। रायपुर एसएसपी आरिफ एच शेख के निर्देश पर बुधवार को 4 अलग – अलग टीमों का गठन किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू. रायपुर को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया।

लाॅकडाउन में पीड़ित महिलाओं द्वारा थाना आकर शिकायत न कर पाने की स्थिति में टीम द्वारा पीड़ित महिलाओं से संपर्क किया जाएगा, ज‍िसके बाद उनके समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। रायपुर पुलिस के फेसबुक पेज में विस्तृत जानकारी दी गई है।

रायपुर एसएसपी आरिफ एच शेख ने बताया कि, ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ अभियान के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से संपर्क कर उनकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इसके लिए 4 अलग – अलग टीमों का गठन किया गया है। शिकायत दर्ज करने हेतु 11 बिन्दुओं का प्रोफार्मा तैयार किया गया है, जिसके तहत पीड़ित महिला से बातचीत की जाएगी।

यदि महिला का मोबाइल नंबर बंद आया तो पुनः उनसे संपर्क किया जाएगा। वर्ष 2018 – 2020 तक कुल 1500 शिकायतें रायपुर पुलिस को मिली है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला इन नम्बरों 0771-4247110, 94791-90167 एवं 94791-91250 में फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। उल्‍लेखनीय है कि, लॉकडाउन के दौरान देशभर में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts