Advertisement
राजनीति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलीगेट्स की सूची जारी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आलोक सिंह को किया गया शामिल…देखें सूची

बिलासपुर। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलीगेट्स की सूची जारी कर दी गई है। सूची में प्रदेश के 310 नेताओं के नाम शामिल है। सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्रियों को भी डेलीगेट्स की सूची में शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डेलीगेट्स ही पीसीसी चीफ के चुनाव की स्थिति में वोट करेंगे बता दे कि सूची में सबसे ज्यादा विधायक और सांसदों के नाम शामिल है इसके अलावा निगम मंडल के पदाधिकारियों के साथ किसान कांग्रेस के राष्टीय महासचिव आलोक का भी नाम शामिल किया गया है।

बता दें कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर पांच लोकसभा सदस्यों ने चिंता जताई थी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान करने के लिए पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया था।

देखें सूची…

error: Content is protected !!