Monday, March 9, 2026
Homeआस्थाकावंड़ियों के खून से लाल हुई सड़क, अनियंत्रित डंपर ने 7 श्रद्धालुओं...

कावंड़ियों के खून से लाल हुई सड़क, अनियंत्रित डंपर ने 7 श्रद्धालुओं को कुचला, घायलों को किया आगरा रेफर…

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा डाला। जी दरअसल इस दुर्घटना में 7 कांवड़ियों की मौत हो गई है। इसी के साथ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। आप सभी को बता दें कि हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है यहाँ पर बीते शनिवार रात करीब 2:30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया। वहीं इस दुर्घटना के दौरान 7 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए लोगों को नजदीकी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया कि, ‘उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए। जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया।’ वहीं दूसरी तरफ आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का कहना है कि, इस हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दूसरी तरफ मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसी खबर है कि अब दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।

इसी के साथ आपको बता दें कि इस समय सावन का महीना चल रहा है और इस माह में कांवड़ यात्राएं चलती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवड़िया गंगा नदी का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के आदेश पुलिस प्रशासन को दे रखे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights