Monday, April 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़एसईसीएल के अधिकारी पर 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, नहीं देने...

एसईसीएल के अधिकारी पर 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, नहीं देने पर टेंडर कर दिया निरस्त, रिटेंडर में भाग लेने से भी कर दिया अयोग्य…

बिलासपुर। एसईसीएल (SECL) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर टेंडर जारी करने के बदले में दो लाख रुपए का रिश्वत मांगने का आरोप लगा है प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ठेकेदार दो टूक शब्दों में कहा है कि रिश्वत देने से इंकार किया तो टेंडर ही निरस्त कर दिया। अधिकारी को इतने में भी सन्तुष्टि नहीं हुई तो अर्नेस्टमनी जब्त कर लिया गया, रीटेंडर की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी अयोग्य कर दिया।

ठेकेदार आशुतोष जायसवाल ने पत्रकारों ने बताया कि NIT में मैंने भाग लिया था। SECL के टेन्डर कमीटी ने टेक्निकली क्वालीफाई करते हुए मेरा Price Bid ओपन किया, जिसमें मैं L1 बीडर घोषित हुआ। मेरे द्वारा डाला गया रेट काम्पेटेटीव था जो मैंने अपने टर्नओवर Idel Manpower तथा credential को maintain करने के लिए पूरी तरह टेंडर को बारीकी से अवलोकन करने के बाद ही डाला था।

मेरे द्वारा डाले गए रेट का प्राइस जस्टिफिकेशन E & M Department ने 11.07.2022 ने को मेल द्वारा मांगा गया, जिसका जवाब देने हेतु मुझे सिर्फ 48 घंटे का समय दिया गया। मैंने समय सीमा के अंदर जवाब दे दिया। मेरा जवाब संतोषप्रद था फिर भी E & M Department ने 13. 07.2022 मुझे दुबारा को मेल द्वारा प्राइस जस्टिफिकेशन मांगा गया। इसके लिए जानबूझकर मुझे सिर्फ 24 घंटे ही समय दिया गया। मैंने फिर भी मांगे गए फॉर्मेट के अनुसार तर्कसंगत / जस्टिफाइड जवाब मेल द्वारा 24 घंटे के अंदर दे दिया।

इसके बाद 15.07.2022 को कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से संजीव आनंद ( GM / SO ( E & M ) , SECL Hasdeo Area ) का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि यदि आपको कार्यादेश (Workorder) जारी कराना हो तो मुझसे आकर मिलो नहीं तो कुछ ना कुछ तिकड़म लगा कर टेन्डर कैंसिल कर दिया जाएगा। जायसवाल ने कहा कि इसकी Voice Recording भी मेरे पास उपलब्ध है। मैं जब उनसे मिलने गया तो उनके द्वारा मुझसे दो लाख रूपये की डिमांड की गई, जिसे मैंने देने से इंकार कर दिया तो उनके द्वारा मुझे धमकी दी गई कि वह मेरा टेन्डर कैंसिल कर देंगे और EMD भी जप्त कर लेंगे।

संजीव आनंद के ने यह भी कहा कि मैं तो इसी माह (जुलाई 2022 ) में रिटायर्ड  ( सेवामुक्त ) हो जाऊंगा और तू मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते, तुम्हें जो करना हो कर के देख लेना। SECL (E & M ) विभाग का एक रेगुलर तथा बोनाफाइड Contractor हूँ और पिछले 20 वर्षों से SECL के भिन्न–भिन्न क्षेत्र में काम करता आ रहा हूँ । मेरे फर्म द्वारा SECL मे लगातार टेन्डर पार्टिसिपेट किया जाता है और काम मिलने पर ईमानदारी तथा गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण भी किया जाता है।

आज तक मेरे काम में किसी भी प्रकार की कमी / त्रुटि नहीं पाई गई है। मेरे द्वारा लिया गया प्रत्येक काम (कार्यादेश) समय सीमा पर सफलतापूर्वक एवं संतोषजनक रूप से पूर्ण किया जाता रहा है। जिसका Work Completion Certificate विभाग द्वारा मुझे लगातार जारी किया जाता रहा। इस टेन्डर में मैंने जो रेट/ दर डाला हैं वो कार्य करने योग्य हैं और मैं गुणवत्ता के साथ सफलतापूर्वक एवं संतोषजनक कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण रूप से समाप्त कर सकता हूँ।

उन्होंने SECL प्रबंधन से रिटेन्डर को कैंसिल कर उनके नाम पर वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग की है।ठेकेदार आशुतोष जायसवाल ने आरोप लगाया है की भ्रष्टाचार से लिप्त संजीव आनंद [ GM / SO ( E & M ) , SECL HASDEO AREA ] ने वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए बड़ी रकम माँगी गई एवं ना मिलने पर उन्होंने मेरे ऊपर अत्याचार तथा अन्याय पूर्वक कार्यवाही की गई। इस टेन्डर के कैंसिलेशन नोटशीट में टेन्डर कमीटी मेम्बर का Approval ( हस्ताक्षर ) भी नहीं है और ना ही किसी विभाग का डिस्पैच नम्बर है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights