Sunday, March 15, 2026
Homeबिलासपुरछत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर मिला, भविष्य में भी...

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर मिला, भविष्य में भी आपके सहयोग से सत्ता हासिल करने का मौका…जामवाल

बिलासपुर। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, यहॉ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा माहौल है। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने यहॉ बहुत अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए है। जामवाल ने कहा कि मैं आप लोगों के लिए सदैव 24 घंटे उपलब्ध रहूॅगा। आप लोग मुझसे बेझिझक होकर अपनी बात फोन से भी कर सकते है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ में जोश उत्साह भरते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाने सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कल लाल किले की प्राचीर से भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है और जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि निचले स्तर से कार्यकर्ताओं को उठाकर उपर लाना है और समाज के सभी वर्गो के साथ उनकी हर गतिविधियों से अपने को जोड़ कर रखना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी भी इन कार्यो को सफल बनाने में जुटी हुई है।

तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अनुषांगिक संगठनों सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी मेहनत और पूर्ण निष्ठा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सबके सहयोग से काम करेंगे और भाजपा की सरकार बनाने जी जान से कठोर मेहनत करेंगे तभी हमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता बनाये रखने प्रोत्साहित किया। साय ने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि 24 अगस्त को बेरोजगारी और कांग्रेस के वायदा खिलाफी के विरूद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री निवास का घेराव को सफल बनाने जुट जाने को कहा।

प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी व आभार व्यक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा धरमलाल कौशिक, संभाग प्रभारी बिलासपुर कृष्ण कुमार राय, सांसद गुहाराम अजगले, गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, कृष्णकांत चंद्रा, शैलेष पाठक, कन्हैया सिंह राठौर, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कमला पाटले, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, खिलावन साहू, तोखन साहू, सुनीति राठिया, हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी, विष्णु अग्रवाल, संयोगिता सिंह जूदेव, मेघाराम साहू, दिनेश सिंह, लीलाधर सुल्तानिया, गिरधर गुप्ता, विकास महतो, अशोक चावलानी, जोगेश लाम्बा, ज्योतिनंद दुबे, आरिफ खान, अंजु सिंह राजपूत, ठा.भूपेन्द्र सिंह, गिरीश शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, कोमलगिरी गोस्वामी, ओपी चौधरी, जगन्नाथ पाणिग्राही, विकास महतो, किशोर राय, रवि भगत, नजमा अजीम खान, समीरा पैकरा, मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक, राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights