Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशिटर दिखा रहा था रंगदारी, दो युवकों...

बिलासपुर: जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशिटर दिखा रहा था रंगदारी, दो युवकों ने बेट और बत्ता से किया पिटाई, पंचायती पर भी किया था हमला…देखें वीडियो

बिलासपुर। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है एक वीडियो जिसमें एक युवक को दो युवक लात, घुसा, स्टीक और लकड़ी के बत्तों से पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद हिस्ट्रीशिटर युवकों के साथ रंगदारी करते हुए विवाद कर रहा था, जिस पर युवकों ने उल्टा उसकी ही पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि सकरी का रहने वाला विक्की पांडेय आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। जेल से बाहर आने के बाद रात में उसका मगरपारा में कुछ युवकों से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक रात में घूमने निकले थे। तभी मगरपारा में विक्की पांडेय ने उन्हें रोक लिया और युवकों से रंगदारी करने लगे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर वह झगड़ा करने लगा। इससे गुस्साए युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और बेट, स्टीक और लकड़ी के बत्ते से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह अपनी बाइक छोड़कर इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान उसकी पिटाई का VIDEO भी बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ईई पंचायती पर भी किया था हमला

दो साल पहले विक्की पांडेय ने नगर निगम के ईई पंकज पंचायती पर भी हमला किया था। पंचायती सुबह मार्निंग साइकिलिंग करते हुए वॉक पर निकले थे। तभी पीछा करते बाइक सवार युवक आए और उन पर हमला कर दिया। तब हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान विक्की पांडेय और उसके साथियों के रूप में की थी। इस केस में भी वह गिरफ्तार हुआ था।

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights