बिलासपुर। रामा मैग्नेटो मॉल में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग लगने की वजह से अंदर खरीददारी करने आये, फ़िल्म देखने आए लोगो मे दहशत बन गया, वही आगजनी की खबर पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुँच कर आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आग तीसरी मंजिल के फ़ूड कोर्ट के कीचन में लगी है, जिसकी वजह से अफरा तफरी मची रही, इधर आग लगने से पूरा मॉल धुंआ धुंआ हो गया। अभी तक किसी की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है इसका पता अभी नही चल सका है।
देखें वीडियो…


