बिलासपुरराजनीति

छह मंडलों में कांग्रेस की जनचौपाल से तेज हुई संगठन मजबूत करने की कवायद, बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति पर जोर…

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत नूतन चौक से गोल बाजार तक चला संवाद का दौर, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल; वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ अध्यक्षों तक की रही भागीदारी

बिलासपुर। चुनावी तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मंडल और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के छह मंडलों में जनचौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के जरिए कांग्रेस ने मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने के साथ ही अपने संगठन की जमीनी सक्रियता का प्रदर्शन किया।

नूतन चौक, चाटीडीह, 27 खोली, बुधवारी बाजार और गोल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनचौपालों में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना भी रहा।

अभियान के तहत ब्लॉक क्रमांक-3 के मंडल क्रमांक 8, 9 और 11 की जनचौपाल नूतन चौक एवं चाटीडीह में आयोजित हुई। ब्लॉक क्रमांक-1 के मंडल क्रमांक-2 का कार्यक्रम 27 खोली में, ब्लॉक क्रमांक-4 के मंडल क्रमांक-2 की जनचौपाल बुधवारी बाजार में तथा ब्लॉक क्रमांक-2 के मंडल क्रमांक-2 का संवाद कार्यक्रम गोल बाजार में संपन्न हुआ। सभी स्थानों पर मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चर्चा की गई।

चुनावी राजनीति में बूथ स्तर की सक्रियता की अहमियत को देखते हुए कांग्रेस अब मंडल और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को संवाद कार्यक्रमों के जरिए जोड़ने में जुटी है। जनचौपाल के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचने, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा करने तथा अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की दिशा में सक्रिय किया जा रहा है।

कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं से लेकर स्थानीय पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए की मौजूदगी ने अभियान के संगठनात्मक स्वरूप को रेखांकित किया। कांग्रेस के सामने अब इस अभियान को नियमित जनसंपर्क और बूथ स्तर की सक्रियता में बदलने की चुनौती भी रहेगी।

जनचौपाल कार्यक्रमों में शैलेश नितिन त्रिवेदी, सिद्धांशु मिश्रा, शैलेश पांडेय, विजय पांडेय, राजेश पांडेय, रामशरण यादव, प्रमोद नायक, भारत कश्यप, शिवा मिश्रा, महेश दुबे, पिंकी बत्रा, राजेश शुक्ला, शिल्पी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष तजमुल हक, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, मंडल प्रभारी राकेश शर्मा, सीमा घृतेष, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, हरमेंद्र शुक्ला, राजीव रतन सिंह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, साई भास्कर, राजा व्यास, बेदराम यादव, मनोज शर्मा, किरण धुरी और रामप्रसाद ध्रुव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा विनोद साहू, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, रतीश श्रीवास्तव, अयूब खान, अब्दुल इब्राहिम, हिमांशु कश्यप, शारदा नागरकर, किरण कश्यप, अभिलाष रजक, राकेश सिंह, ऋषि पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, दीपांशु श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, अरविंद शुक्ला, संदीप बाजपेयी, नवीन दुबे, अर्पित केसरवानी, अमित दुबे, राजकुमार यादव, अमन गुप्ता, बापी डे, सुनील सोनार, बंटी सिंह, सईद इमरान, डब्बू दुबे, राजकुमार बंजारे, राज बंजारे, विष्णु तिवारी, आदित्य सिंह, आशीष कौशिक, विकास सिंह, राजकुमार कश्यप, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महमूद हसन रिजवी, संजय सिंह, लोकेश सिंह, सोमू पाठक, मनोज ठाकुर, बंटी तिवारी, बंटी नारंग, प्रतीक तिवारी, भागीरथी निर्मलकर, लकी तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, पिंकू पांडेय, घनश्याम कश्यप, शैलेश मिश्रा, जुहर अली, तिलक कश्यप, मयंक गौतम, विक्की यादव, हिमांशु राई, चित्तरंजन राजपूत, अभिषेक वर्मा, जफर मेमन, दक्ष वर्मा, कमल गुप्ता, काजू महाराज, मुरारी दुबे, विमलेश बाजपेयी, संतोष अग्रवाल और हरीश राजपूत सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छह मंडलों में एक साथ आयोजित इन जनचौपालों के जरिए शहर कांग्रेस ने मतदाता अधिकारों से जुड़े अभियान को स्थानीय स्तर पर विस्तार देने और संगठन की गतिविधियों को बूथ तक पहुंचाने का संदेश दिया। अब इन आयोजनों की वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि जनचौपालों में बनी सक्रियता कितनी नियमित होती है और कार्यकर्ता कितनी प्रभावी ढंग से जनता के बीच इस अभियान को आगे बढ़ाते हैं।

error: Content is protected !!
Latest