Homeक्राइमबिलासपुर: छात्रा से मिलने पर लगाई पाबंदी तो प्राचार्य की हथौड़ा मारकर...

बिलासपुर: छात्रा से मिलने पर लगाई पाबंदी तो प्राचार्य की हथौड़ा मारकर कर दी हत्या…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। छात्रा से मिलने-जुलने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने प्राचार्य की हत्या कर दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिंकरोड देवेंदर गली निवासी प्रदीप श्रीवास्व उर्फ दीपक (52) का मकान है। वे यहां पत्नी अनिता के साथ रहते थे। वर्तमान में पचपेड़ी के सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं। गुरुवार की रात को घर से बाहर गए थे। करीब 11 बजे दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाहर निकली। पोर्च पर प्राचार्य जमीन पर पड़े हुए थे और सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था।

पति की हालात देख कर महिला ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्राचार्य को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी सनकी युवक कॉलोनी में ही घूम रहा था। टीआई मनोज पटेल ने रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपेंद्र कौशिक पिता विश्राम प्रसाद कौशिक (24) बताया। वह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला का रहने वाला है। उसने प्राचार्य की हत्या करना कबूल लिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts