Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस की पहली सूची क्यों अटकी हुई है?...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस की पहली सूची क्यों अटकी हुई है? उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने दी जानकारी…

छत्तीसगढ़ में कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग सकती है, लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस से आगे है, क्योंकि उसने काफी पहले ही अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान रखा है। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में सियासी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर हो रही देरी पर कांग्रेस की तरफ से कारण स्पष्ट किया गया है।

रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित पहली सूची को लेकर कहा कि टिकट वितरण को लेकर अभी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी करनी होती, तो अभी तक कर देते, किंतु अभी पितृपक्ष चल रहा है, कई लोगों की संवेदनाएं होती है कि पितृपक्ष के दौरान अपनाई जाने वाली रीतिनीति का पालन किया जाये, इसलिए कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा है।

तो कब जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची?

सिंहदेव के बयान के मायने निकाले जाएं, तो कांग्रेस अपनी पहली सूची 14 अक्टूबर के बाद ही जारी करेगी,क्योंकि 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष 14 अक्टूबर तक चलेगा। दरअसल एक मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष के समय किसी भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यह भी माना जाता है कि इन दिनों में पितृलोक के दरवाजे खुल जाते हैं और पूर्वज इस समय अपने संबंधियों से मिलने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

राहुल गांधी को रावण बताने पर भड़के सिंहदेव

भाजपा ने राहुल गांधी को कलयुग का रावण बताया है,इसपर टी एस सिंहदेव सोच का दिवालियापन बताते हुए कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी शुद्ध और खुले विचार के व्यक्ति है। ऐसे व्यक्ति मैंने कम ही देखे हैं। राहुल गांधीजी की जिज्ञासा और जानकारी धार्मिक दर्शन, रीति-नीति की बारे में जितनी है, उतनी शायद ही किसी के पास होगी। ज्ञात हो कि भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक विवादित ट्वीट जारी करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “कलयुग का रावण” कहा गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights