Homeक्राइमछत्‍तीसगढ़: इंसान बना हैवान, एक ही परिवार के पांच लोगों को टंगिया...

छत्‍तीसगढ़: इंसान बना हैवान, एक ही परिवार के पांच लोगों को टंगिया से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने फिर खुद कर ली खुदकुशी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सलिहा इलाके के थरगांव ( चादंन) गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. आरोपी ने तेजधार हथियार से वार कर 2 महिला, 2 बच्चे और एक पुरुष की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. बताया जा रहा है कि पूरा मामले प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की एक युवती का गांव के एक ही एक युवक से अफेयर था, लेकिन परिवार ने किसी दूसरी जगह उसकी शादी तय की दी थी. माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल में मामले की जांच कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts