Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे पर बैठी मवेशियों को कुचला, 9...

बिलासपुर: अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे पर बैठी मवेशियों को कुचला, 9 की हुई मौत, पूरी सड़क पर फैला खून…देखें दर्दनाक वीडियो…

बिलासपुर। जिले में धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 गायों की मौत हो गई। हादसा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी धूमा बाई पास नेशनल हाईवे के पास हुआ।सिरगिट्‌टी पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

सिरगिट्‌टी थाना के टीआई विजय चौधरी ने बताया कि रात ढाई-तीन बजे के करीब अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से 9 मवेशियों की मौत घटना स्थल पर हो गई। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों के स्वामित्व के बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

वाहन की टक्कर से मवेशियों की मौत होने पर मुआवजे का प्रावधान है, लेकिन अभी तक किसी ने इसका दावा नहीं किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मवेशी मालिक यदि रिपोर्ट करता है, तो उसे साबित भी करना होगा और बताना होगा कि आखिर उसके मवेशी रोड पर कैसे आ गए, उसे संभालना भी मवेशी मालिक की जिम्मेदारी है। इस मामले में मवेशी मालिक की शिकायत पर अपराध भी कायम कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने भी समय समय पर मवेशी के कारण दुर्घटना और प्रदेश की सड़कों पर वाहनों के ठोकने से होने वाली मवेशी की मौतों पर सरकार को निर्देशित किया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts