मेष
आज मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ
आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।
मिथुन
नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।
कर्क
प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहें।
सिंह
वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पड़िएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।
कन्या
आज के दिन आप स्फूर्ति तथा बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। घर में तथा नौकरी के स्थल में वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य में सफलता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च सामान्य से अधिक होगा।
तुला
दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानो की चिंता आपको सताएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर सफलता में बाधा आ सकती है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।
वृश्चिक
आज शांत चित्त से दिन बिताएं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है।
धनु
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य में सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।
मकर
आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा।
कुंभ
आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिकरूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।
मीन
लोभ या लालच में न फंसें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है।