Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: सीसीटीवी समेत टोल नाकों की फुटेज व 163 वाहनों की जांच...

बिलासपुर: सीसीटीवी समेत टोल नाकों की फुटेज व 163 वाहनों की जांच के बाद मिला मवेशियों को कुचलने वाला ड्राइवर…

बिलासपुर। सिरगिट्टीक्षेत्र के सिलपहरी में नौ मवेशियों को टक्कर मारने के बाद फरार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज और 163 वाहनों की जांच के बाद कार्रवाई की है। आरोपित के ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है। 15 जुलाई की रात अज्ञात वाहन के चालक ने धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर मवेशियों को कुचल दिया। इससे नौ मवेशियों की मौत हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मुढ़पार और मस्तूरी टोल प्लाजा से रात 12 से सुबह चार बजे के बीच गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाइ। इसमें से 183 वाहनों को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की गई। सभी वाहनों के मालिकों का नंबर लेकर उनका बयान लिया गया। साथ ही टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज लिए गए। एक वाहन का हेडलाइट मस्तूरी टोल प्लाजा में सही सलामत था। वहीं, मुढ़पार टोल प्लाजा पहुंचने पर वाहन की हेडलाइट खराब हो गई थी।

इसे संदिग्ध मानकर वाहन के ड्राइवर और मालिक की जानकारी जुटाई गईं। साथ ही रायपुर जाकर वाहन चेक किया गया। इसमें वाहन की हेड लाइट ट्रटी मिली। वाहन के आगे चल रहे ड्रइवर से पूछताछ की गई तो उसने 15 जुलाई की रात हादसे को नहीं देखना बताया। इसके बाद वाहन के पीछे चल रहे ड्राइवर से पूछताछ की गईं। उसने अपने आने से पहले हादसा होने की बात ‘कही। प्री जांच के बाद पुलिस ने भिलाई के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले ड्राइवर विन्देश्वर देशलहरे (38) को हिरासत ‘में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने अपने वाहन से हादसा होना स्वीकार कर लिया है।पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्ल कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights