Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमपुलिस के साथ झूमा झटकी व आरक्षकों की वर्दी फाड़ने वाले 10...

पुलिस के साथ झूमा झटकी व आरक्षकों की वर्दी फाड़ने वाले 10 गिरफ्तार, देर रात नशे की हालत में डीजे बजा कर नाच रहे थे आरोपी…

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई एक गंभीर घटना के दौरान, पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। आरक्षक घनश्याम राठौर और कृष्णा बिंझवार, शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग कर रहे थे, जब उन्हें शिकायत मिली कि गांधी नगर समिति द्वारा देर रात तक डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा है, जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हो रहे हैं।

शिकायत मिलने पर, रात करीब 11:00 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराने के लिए समझाइश दी। लेकिन, समिति के अध्यक्ष अमित नेताम और उनके सहयोगियों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए झूमा-झटकी शुरू कर दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आरोपियों ने पत्थरों से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को नुकसान पहुंचाया, जिससे दोनों आरक्षकों को चोटें आईं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हालात को काबू में करने के लिए रतनपुर थाने से अतिरिक्त बल बुलाया गया, जिसके पहुंचने पर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर तुरंत रतनपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के कुछ वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। घटना के दौरान उपयोग किए गए डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के तहत जप्त किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

VIDEO: रैली में पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, आरक्षकों की फाड़ी वर्दी, FIR दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तार जारी…देखें वीडियो

पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, और उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने पुलिस पर हमला करने की गंभीरता को उजागर किया है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

  • 1. आदित्य सोनी उम्र 23 वर्ष,
  • 2. कैलाश शर्मा उम्र 23 वर्ष,
  • 3. शुभम सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष,
  • 4. अमित नेताम उम्र 23 वर्ष,
  • 5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव उम्र 27 वर्ष
  • 6. ईशू धीवर उम्र 24 वर्ष,
  • 7. प्रकाश श्रीवास उम्र 18 वर्ष,
  • 8. नमन बिसेन उम्र 23 वर्ष,
  • 9. ओम कहरा उम्र 24 वर्ष,
  • 10. एक अपचारी बालक
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights