Homeअन्यशादी में नहीं मिला रसगुल्ला, दुल्हन के घरवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अस्पताल...

शादी में नहीं मिला रसगुल्ला, दुल्हन के घरवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

ताज़ाख़बर36गढ़:- बिहार के बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में चल रहे शादी समारोह में रसगुल्ला नहीं मिलने से नाराज बारातियों ने दुल्हन के परिवार वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में लड़की पक्ष से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में लड़की के पिता, भाई, बहनोई समेत अन्य लोग भी हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। हालांकि इस संबंध में थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है।

अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि शेखपुरा जिला के मड़पसौना गांव निवासी लड़की की शादी बिहारशरीफ निवासी लड़के के साथ हो रही थी। शादी समारोह बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में चल रहा था। समधी मिलन के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक बार-बार रसगुल्ला मांग रहे थे। इसपर लड़की पक्ष वालों ने रसगुल्ला देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में नोंक-झोक होने लगी। विवाद होने के बाद कई युवक वहां से चले गए।

कुछ देर बाद ही करीब 20-25 युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा। इसके बाद वहां घटना से अफरातफरी मच गई। लड़की पक्ष वालों ने छुपकर अपनी जान बचाई। घायलों में लड़की के पिता सुधीर कुमार सिन्हा, सीमा देवी, अशोक लाल, लक्ष्मी लाल सिन्हा, प्रमोद कुमार, राजू सिन्हा, लक्ष्मी देवी सहित अन्य शामि हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़के के पिता पप्पू प्रसाद भी जख्मी हो गए हैं।

समझौते के बाद हुई शादी

बताया गया कि मारपीट के कारण शादी का रस्म रात में नहीं हो पाई। बाद में दोनों पक्षों ने बैठक कर आपस में समझौता कर लिया। उसके बाद शादी की रस्म पूरी की गई। थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts