क्राइम

बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना: बेटे ने पैसों के विवाद में पिता की फावड़े से की हत्या, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मामला…

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नीतू ध्रुव (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने पिता मनरखान ध्रुव से पैसों की मांग की थी। बताया जा रहा है कि नीतू नशे का आदी है और अक्सर पैसों को लेकर घर में विवाद करता रहता था। रविवार देर रात भी इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हुई। जब पिता ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में मनरखान ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों और पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पैसों को लेकर हुआ विवाद ही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती नशे की लत और पारिवारिक रिश्तों में आ रहे तनाव को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी नशे की हालत में घर में झगड़ा करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Latest