Homeछत्तीसगढ़सरकार बच्चो की जिन्दगी के साथ लापरवाही कर रही है....डायरिया से लड़ने...

सरकार बच्चो की जिन्दगी के साथ लापरवाही कर रही है….डायरिया से लड़ने की प्रशासन की कोई तैयारी नही है….शैलेष

बिलासपुर. ताज़ाख़बर36गढ़:- कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडे ने सरकार पर बच्चों की जिन्दगी के साथ लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि स्कूल मे बच्चे पढ्ने जाते हैं. और अपना भविष्य बनाने के लिये अपने माँ बाप से दूर हॉस्टल मे रह कर पढाई करते हैं. सरकार उन बच्चो के भविष्य बनाना तो दूर उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल नहीं रख पा रही है.

पांडे ने कहा कि डायरिया एक खतरनाक बीमारी है जो दूषित पानी से भी होता है.स्कूल में साफ पानी पीने का प्रबन्ध नहीं होना सरकार की जिम्मेदारियों पर बड़ा सवाल है कि किस तरह स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. शैलेष ने आगे कहा कि अभी पूरे शहर मे प्रदूषित पानी से ये बीमारी फैली हुई है और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

हॉस्पिटल में भी बहुत अच्छी कोई सुविधायें नहीं हैं. जहां से इस समस्या से उभरा जा सके. सरकार बस अपने विकास का ढोल पीट रही है लेकिन लोगों की जिन्दगी के साथ कोई सरोकार नहीं रह गया है.यह हाल नवोदय विद्यालय का है तो बाकि स्कूल का क्या हाल होगा ये एक गंभीर विषय है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और स्कूल विभाग को सार्थक कदम उठाना चाहिये ताकि बच्चों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ न हो और बाकि स्कूल में भी पानी की जांच करवाना चाहिये और शहर मे भी व्यापक प्रबन्ध होने चाहिये ताकि लोग बीमार न हो.सरकार का आपदा प्रबन्धन फैल है और पेहले से भी कोई तैयारी नहीं किया जाता है जिसका परिणामस्वरूप एसी गम्भीर समस्या आती हैं. सरकार केवल वोट की राजनीति के लिये काम कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts