Sunday, March 22, 2026
Homeक्राइमराष्ट्रपति का फर्जी पत्र फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में एक...

राष्ट्रपति का फर्जी पत्र फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में एक गिरफ्तार

(ताज़ाख़बर36गढ़) अपने फेसबुक अकाउंट पर राष्ट्रपति से मिला एक फर्जी पत्र पोस्ट करने के आरोप में बेंगलुरू के एक प्रबंधन कॉलेज के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक साल बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरिकृष्ण मारम एक साल से अमेरिका में था और इसी महीने बेंगलुरू लौटा था। उसकी उम्र 45-50 के बीच है। दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। पिछले साल राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने पिछले साल शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद साइबर प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक भानू प्रताप ने मामले की जांच की। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मारम ने राष्ट्रपति से मिले ”प्रशंसा पत्र की एक कथित तस्वीर पोस्ट कर दावा किया था कि डिजिटल मार्केटिंग पर उसने जो किताब लिखी है उसके लिए उसे सराहना मिली है।अधिकारी ने बताया कि पत्र फर्जी था और मारम ने शेखी बघारने तथा किताब को चर्चा में लाने के लिए पत्र पोस्ट किया था। मामला दर्ज होने के वक्त मारम अमेरिका में था और उससे संपर्क किया गया लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ।

आरोपी बेंगलुरू में एक प्रबंधन स्कूल चलाता है और उसने एमबीए और बी फार्मा कर रखा है। उसे कल शहर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights