Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़श्रीमंत झा को पैराआर्म रेसलिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन पर मंत्री...

श्रीमंत झा को पैराआर्म रेसलिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन पर मंत्री अमर अग्रवाल ने दी बधाई

(ताज़ाख़बर36गढ़) भिलाई निवासी पैराआर्म रेसलिंग के अन्तराष्ट्रीय खिलाडी श्रीमन्त झा ने माननीय नगरीय प्रशासन,वाणिज्यकर मंत्री श्री अमर अग्रवाल से रायपुर स्तिथ निवास कार्यालय में सौजन्य भेट की। ज्ञातव्य हो कि श्रीमंत झा का चयन टर्की में आयोजित पैराआर्म रेसलिंग की विश्व चॅम्पियशिप के लिए हुआ है। उन्होंने विगत दिनों कजाकिस्तान में आयोजित एशियाई पैराआर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 80किलोमीटर केटेगरी में कांस्य पदक जीता है।विभिन्न इंटरनेशनल इवेंट्स में 8 पदक जीतने में कामयाब होने वाले श्रीमंत राज्य से पैरा आर्म रेसलिंग में एक मात्र खिलाड़ी है। मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने प्रतिभावान खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनाये दी है।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights