Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशमोहल्ला क्लीनिक पर आया 'मून' का दिल, बोले- पूरे देश में अपनाई...

मोहल्ला क्लीनिक पर आया ‘मून’ का दिल, बोले- पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए ऐसी परियोजना

(ताज़ाख़बर36गढ़) दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की मोहल्ला क्लीनिक परियोजना की शुकवार को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने जमकर तारीफ की। उन्होंने नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड के साथ इस पहल के तहत बने स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का दौरा किया।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पश्चिम विहार इलाके में पॉलीक्लीनिक और पीरागढ़ी मैदान में मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने के बाद मून ने कहा कि मैंने जो देखा है उससे मैं बेहद प्रभावित हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन इस दौरान उनके साथ थे।

ब्रंटलैंड ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक परियोजना को पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक रह चुके ब्रंटलैंड ने कहा कि यहां किए गए प्रभावशाली काम को देखकर मैं बेहद खुश हूं। इसे पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए। मून और ब्रंटलैंड एक संगठन के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर भारत के दौरे पर आए हैं। केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त शहर में 189 मोहल्ला क्लीनिक चलाए जा रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights