Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरयुवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव का प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू के...

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव का प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत


बिलासपुर/ रोज़गार सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर पहुँचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव का बिल्हा विधानसभा के 300 से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में नगर पालिका तिफ़रा में भव्य स्वागत किया। अपने बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे थे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव भी अभिवादन कर उनके उत्साह में चार चांद लगा रहे थे। स्वागत-सत्कार से राष्ट्रीय अध्यक्ष
यादव इतने प्रभावित हुए कि वहाँ से लक्ष्मीनाथ साहू को अपने साथ सभा स्थल मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन ले आए।

इस मौक़े पर प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव राजेन्द्र शुक्ला, ज़िला कांग्रेस संयुक्त सचिव मनोज पाटकर, युकाँ ज़िला सचिव संत सर्वे, ज़िला उपाध्यक्ष संजय भास्कर, महा सचिव गोपाल दुबे, शहर अध्यक्ष शिवा नायडू,ज़िला सचिव वक़ार खान,बिल्हा उपाध्यक्ष संपत जायसवाल, महासचिव अक्षय नवरंग, दिनेश यादव,कृष्णा लास्कर, विनोद घृतलहरे, रोनित टण्डन,अर्जुन जाँगड़े,बलराम, तिफ़रा नेता प्रतिपक्ष शिव यादव, बंटी साहू,राजेश साहू, अमित यादव,राकेश यादव, अरशद खान, मिश्री साहू, प्रताप वर्मा,मुकेश साहू, कामदेव साहू, संजय साहू, कृष्णा कौशिक, सूरज कश्यप,रामायण कश्यप,मोनु साहू,शिवा साहू, बाबा खान,शशांक वेध,अंकित कोशले, संदीप बंजारे, नर्मदा गोस्वामी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights