Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा...कंबल बाबा से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं,...

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा…कंबल बाबा से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं, हम 65 सीट जीतने में सक्षम…


लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल करने की कंबल बाबा की पेशकश का कथित वायरल आडियो मामले में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमारे 65 विधायक जीतकर आएंगे . ऐसे में अंतिम घण्टे में हम तोड़फोड़ क्यों करेंगे? बीजेपी अपने दम पर जीतकर आने के लिए सक्षम है. उन्होंने कहा कि कंबल वाले बाबा जैसे ढेरों बाबा अपने काम में लगे रहते है. उनकी दुकानदारी चलती रहे, ये इसलिए अपने जुगाड़ में घूमते रहते है इनका बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है.

गौरतलब है कि कंबल बाबा का एक कथित वायरल आडियो हुआ है, जिसने राजनितिक गलियारों में खलबली मचा दी है. इस वायरल आडियो में कंबल बाबा ने कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया है. इस कथित आडियो में कंबल वाले बाबा ने कांग्रेस छोड़कर गए रामदयाल उइके के बीजेपी प्रवेश करने पर इस आडियो में जिक्र किया गया है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights