Tuesday, March 10, 2026
Homeलाइफस्टाइलपियक्कड़ भाइयों के लिए खुशखबरी: पीने वालों के घर तक पहुंचेगी शराब,...

पियक्कड़ भाइयों के लिए खुशखबरी: पीने वालों के घर तक पहुंचेगी शराब, देश में होम डिलीवरी करने वाला पहला राज्य होगा….


शराब प्रेमियों के लिए महाराष्ट्र में खुशखबरी है. राज्य सरकार उनके लिए एक नई पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है. इसके तहत शराब पीने वालों के लिए शराब उनके घर तक पहुंचाई जाएगी. एक्साइज मंत्री चंद्रशेखर बवनकुले ने शनिवार को कहा कि शराब उद्योग के लिए यह एक गेम चेंजर साबित होगी. अगर ये पॉलिसी लागू हो जाती है तो ऐसा करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य होगा. हालांकि सरकार के इस कदम के पीछे उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राइविंग और सड़क दुर्घटना के मामले को कम करना है. चूंकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाली घटनाएं राज्य में काफी देखने को मिलती है, इसी कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और कई लोगों की जानें चली जाती हैं.

मंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह ई-कॉमर्स वेबसाइट अन्य चीजों की होम डिलिवरी करती हैं उन्हीं माध्यमों से शराब की भी होम डिलिवरी की जाएगी. इससे ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कमी आने की संभावना है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2015 में कहा था कि 4.64 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 1.5 फीसदी दुर्घटनाओं का कारण ड्रिंक एंड ड्राइव या फिर ड्रग ड्राइविंग होती है. इसमें घायलों का आंकड़ा 6,295 था. 2,988 मौतों में प्रतिदिन 8 से ज्यादा मौतें हुई थी. किस एज ग्रुप के लोग ऑनलाइ शराब ऑर्डर कर सकते हैं इस बारे में सवाल पूछने पर बवानकुले ने कहा कि वे विक्रेताओं को निर्देश देंगे कि वे ऑर्डर लेने से पहले ग्राहकों का पूरा विवरण ले, उसमें आधार नंबर जरूरी होना चाहिए ताकि उनकी सही पहचान का पता चल सके.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights