Homeअन्यमुख्यमंत्री के कार्यक्रम बोनस तिहार का विरोध कर रहे कांग्रेसी 5 किलोमीटर...

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम बोनस तिहार का विरोध कर रहे कांग्रेसी 5 किलोमीटर पहले ही गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम बोनस तिहार का विरोध कर रहे कांग्रेसी 5 किलोमीटर पहले ही गिरफ्तार

बिलासपुर,,, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम स्थल सरकंडा के साइंस कॉलेज मैदान बोनस तिहार का विरोध करने जा रहे मस्तूरी के कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया व लगभग 50 कांग्रेसियों को पुलिस ने देवकीनंदन चौक में ही गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में भयानक अकाल है। ऐसे समय में किसानों को संवदेनशीलता के साथ मदद दी जानी चाहिए। आश्चर्य और शर्मनाक बात ये है कि सरकार इस पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। किसानों को बोनस के रूप में मदद देने के बहाने तिहार मना रही है। कर्ज से लदे किसान आज भी आत्महत्या कर रहे हैं।

और दूसरी तरफ सरकार बोनस के नाम पर जश्न मना रही है- पैसे की बर्बादी कर रही है।जैसा कि मालूम है कि बोनस तिहार की शुरूआत के लिए बिलासपुर के साइंस कॉलेड मैदान में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का कार्यक्रम तय किया गया। कांग्रेसियों ने इसके विरोध का एलान कर रखा था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कांग्रेस भवन से  निकले और साइंस कॉलेज मैदान की ओर रवाना हुए। लेकिन बीच में ही पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर और किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला , विजय केशरनवानी ,महेश दुबे-सहित 50- से अधिक लोग शामिल थे। सभी को रोककर गिरफ्तारी के बाद पुलिस सिरगिटी थाने ले गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts