Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: अनियमित कर्मचारियों के लिए जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे...

छत्तीसगढ़: अनियमित कर्मचारियों के लिए जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे पूरे किए जाएंगे : भूपेश बघेल

 

मुख्यमंत्री ने अनियमित कर्मचारी महासभा को सम्बोधित किया

 

रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने जन घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों के लिए जो वायदे किए हैं, उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां गांधी मैदान में अनियमित कर्मचारी महासभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार आपकी सरकार है। अनियमित कर्मचारी भी किसान परिवारों से जुड़े हैं और छत्तीसगढ़ के बेटा-बेटियां हैं। कर्मचारियों की मांग पूरा करने के लिए रास्ता निकाला जाएगा। उनकी मांगों पर संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस साल किसानों के लिए किया है। अगले वर्ष कर्मचारियों के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायदे के अनुसार राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के लगभग दस हजार करोड़ रूपए के कृषि ऋण माफ किए हैं और किसानों को देश में सर्वाधिक धान का प्रति क्विंटल 2500 रूपए का मूल्य दिया जा रहा हैं। अगले वर्ष कृषि ऋण माफी की दस हजार करोड़ रूपए की राशि बचेगी। इस राशि से कर्मचारियों के हित में निर्णय लिये जाएंगे।

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे और पूर्व महापौर किरणमयी नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने बघेल ने कहा कि जैसे चिटफंड कम्पनी से प्रभावित लोगों के लिए रास्ता निकाल रहे हैं। वैसे ही कर्मचारियों के लिए निकालेंगे। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासभा के प्रांताध्यक्ष अनिल देवांगन ने कार्यक्रम में कर्मचारियों की मांगों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights