Saturday, April 18, 2026
Homeक्राइमकटघोरा से बिलासपुर लाया जा रहा था 245 kg गांजा: हाईवे पर...

कटघोरा से बिलासपुर लाया जा रहा था 245 kg गांजा: हाईवे पर घेराबंदी कर 1.30 करोड़ रुपये की खेप जब्त- एक अर्टिगा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल की गई मारुति अर्टिगा सहित कुल जब्ती 1 करोड़ 30 लाख 56 हजार रुपये की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा (CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

जांच के दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर इस तस्करी में नीरज शुक्ला (30 वर्ष), निवासी भदरा कालरी थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मारुति अर्टिगा वाहन, एक मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights