Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: नक्सली ब्लास्ट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत…हमले में पांच...

छत्तीसगढ़: नक्सली ब्लास्ट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत…हमले में पांच जवान शहीद…देखें विचलित कर देने वाली तस्वीरें…

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी है। वे चुनावी सभा से लौट रहे थे, उसी समय उनके काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सलियों ने उनके एंटी लैंड माइंस व्हीकिल को उड़ा दिया। काफिले में बीच में चल रहे विधायक भीमा मंडावी के भी गाड़ी को नक्सलियों ने अपना शिकार बनाया। हमले में 5 जवान शहीद हो गये। डीआईजी पी सुंदरराज ने मंडावी की मौत की पुष्टि की है।

चुनाव के ठीक 48 घंटे पहले एक बड़ी खबर आ रही है। दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा इलाके में नक्सलियों ने बुलेट प्रूफ गाड़ी को उड़ा दिया है। भाजपा विधायक मंडावी के काफिले की ये गाड़ी थी। चुनावी सभा से विधायक सुरक्षा काफिले के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने श्यामगिरी के पास बुलेट प्रुफ गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ा दिया। इस घटना में कुछ जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है।

11 अप्रैल को बस्तर में चुनाव के ठीक पहले ये बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इधर, पुलिस की बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है, हालांकि अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

देखें विचलित कर देने वाली तसवीरें….

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts