Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर लोकसभा: ब्यूरोक्रेट्स से लेकर आम नागरिकों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में...

बिलासपुर लोकसभा: ब्यूरोक्रेट्स से लेकर आम नागरिकों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में दी आहुति…तपती गर्मी में भी उत्साह कम नहीं हुआ…कोई व्हीलचेयर पर पहुंचा तो कोई किसी के कंधे के सहारे…पहली बार मत देने आए युवाओं में दिखा उत्साह…देखिए तस्वीरें…

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। 18 साल के नवयुवक से लेकर 90 साल के बुजुर्ग और विकलांग भी नई सरकार चुनने के लिए मतदान करने पहुंचे। सभी के चेहरे में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए भागीदारी देने की अलग से मुस्कान थी।

खपरगंज के लाला लाजपतराय स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र क्रमांक 123 में कुमारी प्राची पाण्डेय, कुमारी फातिमा भारमल, सौरभ यादव और कांची बाजपेयी ने पहली बार मतदान किया। 85 वर्ष की अलिमुल्ला बेगम व्हीलचेयर पर अपनी पोती के साथ मतदान करने पहुंचीं। गठिया रोग से पीड़ित 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुमन शुक्ला भी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। 63 वर्ष की नन्द आवटी पोलियो से ग्रस्त हैं, वह भी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। बीमारी के कारण शरीर से लाचार कार्तिमय चक्रवर्ती ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए मतदान में भाग लिया।

निगम आयुक्त ने पत्नी संग डाला वोट

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आज निर्णायक दिन था और गर्मी भी लोगों के उत्साह को ठंडा नहीं कर पा रही थी। लोग अपना प्रतिनिधि चुनने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे।

जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिवार समेत मतदान केंद्र में जाकर अपना मत दिया। मतदान कवरेज़ के दौरान बूथ क्रमांक 43 में हमारी टीम के कैमरे में ऐसे व्यक्ति कैद हो गया, जो ओहदे में तो बड़ा है, लेकिन एक आम आदमी की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जी हां हम बात कर रहे हैं प्रभाकर पाण्डेय की, जो नगर निगम के कमिश्नर हैं। साथ में सहायक निर्वाचन अधिकारी भी। उंचे पद में बैठे अधिकारी जब सादगी का परिचय देते हैं तो निश्चित तौर पर समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। उनकी सादगी की चर्चा करना यहां इसलिए लाज़मी है, क्योंकि पांडेय सहायक निर्वाचन अधिकारी भी हैं। इसके बावजूद उन्होंने अनुशासन का संदेश देते हुए लाइन में लगकर वोट किया। पांडेय के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही ।

संभागायुक्त और कलेक्टर ने मतदान किया

बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त टीसी महावर और कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने मिशन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 59 में सपरिवार मतदान किया।

संभागायुक्त और कलेक्टर सुबह 7 बजे से पहले अपने मतदान केन्द्र में पहुंच गए थे। महावर और उनकी पत्नी अनिता महावर और पुत्री सुश्री पारुल महावर ने सबसे पहले मतदान किया। कलेक्टर अलंग और उनकी पत्नी डॉ सुनीता अलंग ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान किया। इस मतदान केन्द्र को आदर्श और संगवारी मतदान केन्द्र का रूप दिया गया था। मतदान केन्द्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वोटर सेल्फी जोन को भी आकर्षक रूप दिया गया था। कलेक्टर और कमिश्नर ने वोटर सेल्फी जोन में जाकर परिवार सहित सेल्फी ली और नागरिकों को मतदान करने का संदेश दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights