Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में विभागीय समीक्षा बैठक...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में विभागीय समीक्षा बैठक में राज्य के पेयजल समस्य की समीक्षा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में विभागीय समीक्षा बैठक में राज्य में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 2020 तक सभी नगरीय निकायों को टैंकर मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खारे पानी की बढ़ती समस्या पर अपनी चिन्ता जाहिर की। मुख्यमंत्री बघेल ने वर्षा जल का संरक्षण और तालाबों को सुरक्षित रखने उनके संरक्षण एवं संवर्धन की समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के पूर्व शहरों के नालों और नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में किसानों के लिए खाद, बीज की उपलब्धता, खाद की कीमतों में वृद्धि, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी विकास, मनरेगा सहित शहरी व ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आदि की समीक्षा जारी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts