Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (17 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

डीबी पावर प्लांट के खिलाफ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आमनण अनशन पर बैठे ग्रामीण

आज का राशिफल (17 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों के धार्मिक विश्वास में कमी आएगी, मानसिक असंतोष रहेगा।

वृष :- इस राशि के लोगों को आज शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन :- इस राशि के जातकों को खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा, सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :- आज आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, आपको लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।

सिंह :- इस राशि के जातकों का आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन आज आप अपने आप को अशांत महसूस करेंगे।

कन्या :- अगर आज आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो ये यात्रा लाभप्रद रहेगी।

तुला :- विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं, मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक :- लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, अपने आप को उदास महसूस करेंगे, वहीं आज लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।

धनु :- जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे।

मकर :- आज आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी, पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :- इस राशि के लोगों का आज अपने दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं, अनजान लोगों से दूर रहें।

मीन :- वित्तिय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

राशिफल – 17 मार्च 2018

error: Content is protected !!