Advertisement
लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

ये बेहतरीन नुस्खे मिनटों में दिलाएंगे काले घेरों से छुटकारा

इसे भी पढ़े..“क्यों” के बाद गठुवन तेल का विज्ञापन … देखते ही याद आएगा सीवेज का दर्द …शैलेष पाण्डेय

आंखें चेहरे का मुख्य आकर्षण होता है| कजरारी आंखें सबको आकर्षित करती हैं| बड़ी बड़ी सुंदर आंखें चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में अहम रोल निभाती हैं| ऐसे में अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो जाएं और आंखों की स्किन ढीली हो जाए तो वह चहरे की सुंदरता को कम कर देता है| इस समस्या से बचने के लिए घरेलू फेस पैक बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको लगाने से आप बहुत जल्द आप आंखों की त्वचा को सुंदर व कोमल पा सकते हैं| आज हम आपको बता रहे है एक फेस पैक के बारे में जो डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे, आइए जानें यहां –

केला है लाभदायक

डार्क सर्कल्स को दूर करने में केला बहुत फायदेमंद होता है| इसके गूदे से आंखों पर मसाज करना चाहिए| आप चाहें तो इसमें इसमें गुलाब जल भी मिक्स कर सकते हैं। इसको करीब 20 मिनट के लिए आंखों पर लगाएं| फिर गुनगुने पानी से आंखें वॉश कर लें| बहुत लाभ मिलेगा|

खीरा लगाएं

आंखों पर खीरा लगाना बहुत फायदेमंद होता है| इसको लगाने से स्किन बहुत जल्दी टाइट हो जाती है। प्रातः आंखों पर खीरे का मसाज अवश्य करना चाहिए| बहुत फायदा मिलेगा|

एलोवेरा है फायदेमंद

प्रातः 1 चम्मच एलोवेरा का रस आंखों पर लगाना चाहिए| इससे आंखों की स्किन टाइट हो जाएगी और उसका कालापन भी कम हो जाएगा|

इसे भी पढ़े…कलेक्टर दयानंद की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक,जिला अस्पताल के लिए खरीदेंगे डायलिसिस मशीन और ऐलाइसा रीडर

नेचुरल पेस्ट तैयार करें :

आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच शहद मिला लें| अब इस मिश्रण में आधा चम्मच सरसों का तेल भी डाल दें| फिर इस पैक को अपने काले घेरों पर 15 मिनट के लिए लगाएं| कुछ देर बाद आंखें वॉश कर लें।

इसके अलावा आप डार्क सर्कल्स पर बादाम का तेल भी लगा सकते हैं| इसको लगाकर आंखों की मालिश करें| आंखों के नीचे होने वाले रिंकल्स दूर हो जाएंगे|

error: Content is protected !!