Advertisement
स्वास्थ्य

दांतों में ठंडा या गरम लगने की समस्या दूर करने के लिए अपनाये ये टिप्स

दांतों में ठंडा या गरम लगने की समस्या दूर करने के लिए अपनाये ये टिप्स

आज के समय में हर छोटी से छोटी चीज में मिलावट पाई जाती है जिसके कारण दांतों में होने वाली समस्या आम होने लगी है। वर्तमान में खान पान की चीजों में इतनी अधिक मिलावट की जाती है जिसका प्रभाव न केवल हमारे दांतों अपितु हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों को तो सभी भली भांति जानते है लेकिन ये खाना हमारे दांतों की किस प्रकार नुकसान पहुंचाता है इस बारे में कोई नहीं जानता। दांतों के ऊपर इनमेल परत होती है जो कठोर चीजों, अत्यधिक ठंडे-गर्म से सुरक्षा प्रदान करती है।

इसे भी पढ़े…..केंद्र और राज्य सरकार मिल कर खा गए किसानों का 10 हज़ार करोड़ रुपए : अमित

दांतो की अच्छी तरह से सफाई नही करना भी इस समस्या का कारण हो सकती है। इस से राहत पाने के लिए आप हमारे द्वारा बताएं तरीके इस्तेमाल सकते हैं। दांतों में ठंडा गरम लगने की समस्या होने पर दांतों की ठीक तरह से सफाई की जानी चाहिए। ताकि समस्या के बढ़ने की संभावना कम हो सके। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके लिए दिन में 2 बार ब्रश करें और दिन में एक बार फ्लॉस भी करें। ऐसा करने से मुंह साफ़ रहेगा और बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे। इसके अलावा ज्यादा शुगर वाली चीजों का सेवन न करें क्योंकि यह दांतों में बहुत तेजी से कैविटी बढ़ाते हैं। दांतों में ठंडे-गर्म की समस्या ठीक करने के लिए हल्के गर्म पानी में 2 चम्‍मच नमक मिला लें। इससे सुबह और रात को सोने से पहले कुल्हा करें।

इसे भी पढ़े…. मंत्री अमर के बयान पर कांग्रेस नेता शैलेष का अटैक मंत्री बोले -“प्रवासी पक्षी”,शैलेष ने कहा – “प्रवासी केंचुआ”

इस समस्या से राहत पाने के लिए सरसों का तेल और सेंधा नमक बहुत बढ़िया उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 टेबलस्पून सरसों के तेल में 1 टीस्पून सेंधा नमक मिला लें। अब इस से दांतों और मसूड़ो धीरे-धीरे मसाज करें और 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें।

error: Content is protected !!