Advertisement
स्वास्थ्य

अगर घट जाता है अचानक वजन तो आप हो सकते है इन बिमारियों के शिकार

अगर घट जाता है अचानक वजन तो आप हो सकते है इन बिमारियों के शिकार

इसे भी पढ़े…दिन में 1 मिनट की इन 5 एक्सरसाइज से नहीं होगी दिल की बीमारी

ताज़ख़बर36गढ़:-आज के समय में बढ़ता वजन हर किसी की समस्या बन चुका है| खान पान में गड़बड़ी होने की वजह से की बार अचानक वजन बढ़ जाता है लेकिन सबकुछ सही होते हुए भी अचानक से कई बार वजन कम भी हो जाता है| वजन का यूं अचानक कम होना कोई आम बात नहीं बल्कि कई सारी बिमारियों की ओर इशारा है| अगर आपके शरीर का वजन अचानक से बिना किसी योग या मेहनत के कम हो रहा है तो आप इन बिमारियों के शिकार है-

  • एचाईवी

ये एक ऐसी बीमारी है जिस दौरान वजन अचानक कम होने लगता है| एचाईवी के मुख्य लक्षणों में ये भी एक लक्षण शामिल है की अगर आपका वजन तेजी से या अचानक कम हुआ है तो आपको ये बीमारी है| दरअसल इस बीमारी में शरीर की सेल्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है और किसी भी तरह के पोषक तत्व जैसे की प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम आदि का अवशोषण नहीं कर पाती है| इसीलिए अगर आपका वजन अचानक या तेजी से कम हुआ है तो एक बार यौन विशेषग्य से मिले|

  • सुगर

खान पान में गड़बड़ी की वजह से ये आजकल एक आम रोग बना हुआ है| अचानक से वजन कम होना सुगर का एक मुख्य लक्षण है| जब ब्लड में सुगर की मात्रा अधिक होने लगती है तो वजन कम होना आम बात है और इस दौरान तेजी से वजन कम होता है| आपको इसका ध्यान रखना चहिये|

  • थायराइड

थॉयराइड की समस्‍या के कारण भी अचान से वजन कम होने लगता है| सबसे अधिक समस्‍या ओवर एक्टिव थॉयराइड ग्रंथि यानी हाइपरथायराइडिज्‍म के कारण होती है| इसके अलावा मूड में बदलाव, निगलने में समस्‍या, थकान, सांस लेने में समस्‍या और पसीना होना भी इसके लक्षण हैं|

  • कैंसर

ये एक ऐसा रोग है जिसका नाम सुनते ही हमारे हाथ पैर फूलने लगते है क्योकि हमने कैंसर से लोगो को मरते ही देखा है| अचानक वजन कम होने की एक मुख्य वजह कैंसर भी है| कैंसर के दौरान बहुत जल्दी से शरीर की कोशिकाएं काम करना बंद कर देती है जिससे वजन कम होने लगता है| अगर आपको अचानक से वजन कम होने की समस्या है तो आप इस बीमारी को अनदेखा ना करे|

  • टीवी

यह भी एक ऐसा रोग है जिससे शरीर बुरी तरह से प्रभावित होता है| आमतौर पे खांसी आने पर हम इसे सामान्य मान लेते है और कोई जांच आदि नहीं करवाते जो की धीरे धीरे टीवी का रूप ले लेती है| अगर आपके साथ अचानक से वजन कम होने की समस्या है तो आप एक बार टीवी की जांच अवश्य करवाएं क्योकि ये टीवी का भी एक लक्षण है|

  • तनाव

आज के समय में शायद ही ऐसा कोई हो जिसे तनाव ना हो| भागदौड़ भरी जिन्दगी में हमारे जीवन से खुशियाँ गायब हो गई है और उसकी जगह तनाव ने ले ली है| अचानक से वजन तनाव में कम होता है| अगर आपको तनाव है तो ध्यान, योग आदि करना चहिये और अचानक से कम हो रहे वजन में ध्यान देना चहिये|

error: Content is protected !!